Big NewsDehradun News

DM ने लिया बड़ा एक्शन, वाइन और बीयर शॉप का लाइसेंस किया निरस्त, आदेश जारी

जिलाधिकारी सविन बसंल ने सुद्धोवाला में स्थित वाइन और बीयर शॉप का लाइसेंस निरस्त कर दिया है. बता दें पिछले लंबे समय से ग्रामीण वाइन शॉप का विरोध कर रहे थे. बीते गुरुवार को डीएम ने दोनों पक्षों को सुना था.

डीएम ने किया वाइन और बीयर शॉप का लाइसेंस निरस्त

डीएम सविन बसंल ने सुद्धोवाला में स्थित योर डेली बास्केट डिपार्टमेंटल स्टोर का शराब बेचने का लाइसेंस निरस्त कर दिया है. यह फैसला जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों के विरोध और नियमों के उल्लंघन के कारण लिया है. डीएम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ग्रामीणों ने किया था विरोध

ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान के कारण आस-पास के स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्रों और स्थानीय लोगों पर बुरा असर पड़ रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि लाइसेंस चकराता रोड के लिए लिया गया था, लेकिन शराब की दुकान को भाऊवाला रोड पर खोला है. जो कि नियमों का उल्लंघन है. दूसरी तरफ दुकान मालिकों का कहना है कि उन्होंने सभी जरुरी कागजात पूरे किये थे. दुकान का स्थान एमडीडीए से स्वीकृत था.

DM ने जनता के हित में सुनाया फैसला

जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को दोनों पक्षों की बात सुनी थी. सबूतों की जांच कर डीएम ने शराब बिक्री का लाइसेंस निरस्त करने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद स्थानीय लोग और विधायक ने डीएम का आभार जताया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें