डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और जजी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया कैम्पस, सर्च अभियान जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और जजी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मची हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कैंपस को खाली करवा दिया गया है। साथ ही सर्च अभियान जारी है।
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और जजी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (bomb threat) मेल की है। मिली जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट जज को धमकी भरा ई-मेल आया था। सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही कोर्ट में सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।

कोर्ट परिसर में सर्च अभियान जारी
कोर्ट कैंपस को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवा दिया है। साथ ही कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर तैनात किया गया है। नैनीताल पुलिस (Nainital police ) ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।
एसपी सिटी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण
पुलिस की कई टीमें सर्च अभियान में जुटी हुई है। सेशन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी हल्द्वानी ने कोतवाल और अन्य अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही बार एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
17 फरवरी को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव
एसपी सिटी ने कहा की सुरक्षा व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। सेशन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए जाएंगे। बता दें कल बार एसोसिएशन का चुनाव भी होना है। इसको लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के साथ लंबी बातचीत की और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की बात कही।
अधिवक्ताओं में डर का माहौल
वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत का कहना है कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद अधिवक्ताओं में डर का माहौल है। अध्यक्ष ने पुलिस से कोर्ट परिसर में उचित सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही बाहरी लोगों की जांच करने की मांग की है।