Disha Patani की हॉलीवुड फिल्म The Portal Of Force का ट्रेलर हुआ जारी, जेसिका के रोल में आएंगी नजर

अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) जल्द ही हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। एक्ट्रेस की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ (The Portal of Force) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में केविन स्पेसी, टायरेस गिब्सन और डॉल्फ लुंडग्रेन मुख्य भूमिका में हैं।
ये प्रोजेक्ट लाडो ओखोटनिकोव (Lado Okhotnikov) द्वारा निर्मित है। ये नए सिनेमाई ब्रह्मांड, स्टैटिगार्ड्स बनाम होलिगार्ड्स सागा का पहला पार्ट है। इस ट्रेलर में दिशा जेसिका के रोल में नजर आईं। जो किदो प्राचीन गुटों – स्टैटिगार्ड्स और होलिगार्ड्स के बीच फंस गई है।
Disha Patani की हॉलीवुड फिल्म The Portal Of Force का ट्रेलर हुआ जारी
कहानी दो ग्रुपों के बीच की है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। इसमें जेसिका यानी दिशा को ‘The Chosen One’ के रूप में दर्शाया गया है। कहानी ये है कि जेसिका दोनों ग्रुपों के प्रतिद्वंद्वी नेताओं की बेटी है।
जेसिका के रोल में आएंगी नजर
इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर दिशा ने बात भी की है। उन्होंने कहा, “मैं इस बेहद खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में कदम रखना रोमांचकारी और डरावना दोनों था लेकिन इस कला को निखारने का अवसर बहुत बड़ा था।
एक्ट्रेस ने अपना अनुभव किया साझा
अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना अपने आप में एक सीख थी। आपको एहसास होता है कि कहानी कहने की कला भाषा और भूगोल से परे है। पर्दे पर ईमानदारी यूनिवर्सल है। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और अपने देश में सीखी हुई कला को वैश्विक मंच पर लाना बेहद सशक्त महसूस कराता है।”