Highlight : आपदा राहत कार्य जारों पर, खोले जा रहे बंद रास्ते, प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही राहत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आपदा राहत कार्य जारों पर, खोले जा रहे बंद रास्ते, प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही राहत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukआराकोट: आराकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जोरों पर है। आराकोट-चिवां, किराणु, दुचाणु और टिकोची मार्ग काफी हद तक खोल दिया गया है। टिकोची, बरनाली, माकुड़ी और मोल्डी में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। ऊर्जा निगम भी विद्युत लाइनों को दुरुस्त करन में जुटा हुआ है।

ऊर्जा निगम अब तक 52 प्रभावित गांवों में से 32 गांवों में विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है। पेयजल विभाग के मानें तो पूरी तरह से प्रभातिव 19 गांवों में से 18 गांवों में अस्थाई रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

खाद्य विभाग भी राहत कार्य में जुटा हुआ है। लोगों के लिए राशन पहुंचाया जा रहा है। साथ ही प्रभावितों के लिए गैस सिलेंडर पुरोला से उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके अलावा 300 से अधिक कर्मचारी काम पर लगाये गए हैं।

Share This Article