Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में आज फिर फोन पर बजेगी खतरे की घंटी! घबराए नहीं, जानिए वजह

Disaster Alert Message In Phones Today: आज शनिवार, दो मई को अगर आपका फोन भी तेजी से अचानक बजने लगे तो डरिएगा मत। दरअसल सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए आज उत्तराखंड में एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इसमें मोबाइल फोन पर तेज बीप की आवाज आएगी और स्क्रीन पर आपदा से जुड़ा चेतावनी सेंदेश दिखाई देगा। ये कोई असल खतरा नहीं है। बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए किया गया परीक्षण अलर्ट होगा।

उत्तराखंड में आज फोन पर बजेगी खतरे की घंटी! Disaster Alert Message In Phones Today

आज आपका फोन अचानक से खुद बजने वाला है। दरअसल सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए आज उत्तराखंड में एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इसका मकसद आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता को परखना है। जिससे आपदा की स्थिति में समय पर और व्यापक रूप से चेतावनी संदेश जारी हो सकें।

ये केवल परीक्षण अलर्ट

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा से पहले मिलने वाली चेतावनी सिस्टम को मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है।

इसा सीधा मकसद मौसम और आपदा से जुड़ी जानकारी समय पर जनता तक पहुंचाना है ताकि लोग पहले से सतर्क हो सकें और किसी भी संभावित नुकसान को कम किया जा सके।

किया जाएगा आकलन

उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को होने वाले इस परीक्षण में अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के दायरे में आने वाले इलाकों में किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि अलर्ट संदेशों का प्रसारण कितना प्रभावशाली तरीके से जा रहा है। साथ ही किन इलाकों में सुधार की आवश्यकता है। इसके अलावा इस मैसेज की तीव्रता और सटीकता का भी परीक्षण किया जाएगा।

मोबाइल पर आएगा यह संदेश

ऐसे में 2 मई को अपने फोन पर ये अलर्ट संदेश आएगा। इस संदेश के बाद आपको किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करनी है। ये केवल एक परीक्षण संदेश है। ऐसे मैसेज आपके मोबाइल पर गृह मंत्रालय से आएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें