Dehradun NewsHighlight

दिव्यांगों के लिए मुख्य सचिव कार्यालय में लिफ्ट की सुविधा, CS ने दिए थे निर्देश

देहरादून में मुख्य सचिव कार्यालय में दिव्यांग लोगों के लिए लिफ्ट की सुविधा शुरू की गई है. बीते दिनों पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय प्रशासन को इसे लेकर निर्देश दिए थे.

CS कार्यालय में दिव्यांगों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से अपनी समस्याओं की गुहार लेकर रोजाना आने वाले फरियादियों विशेषकर दिव्यांगों की सुविधा के लिए सचिवालय स्थित मुख्य सचिव के कार्यालय में सीएस के निर्देश पर लिफ्ट की व्यवस्था कर दी गई है. अब मुख्य सचिव से दूर-दर्ज क्षेत्रों से मिलने आए दिव्यांग फरियादियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

CS ने दिए थे निर्देश

बता दें अभी तक दिव्यांग फरियादियों की समस्याओं को जानने के लिए खुद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सचिवालय परिसर में उनके पास पहुंचती थी. लेकिन लिफ्ट की सुविधा के बाद दिव्यांग फरियादी बिना किसी असुविधा के मुख्य सचिव से मिलकर अपनी समस्या बता पाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें