
उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना अंतर्गत गांव आनदखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी से आपसी कलह के चलते फंदे में झूला युवक
जानकारी के मुताबिक गौरंग (35) का शव घर से कुछ मीटर की दूरी पर ही पेड़ से लटका मिला। गौरंग दिनेशपुर में ही मिस्त्री का काम करता है। मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया है। मृतक का एक सात साल का बीटा भी बताया जा रहा है।
ग्रामीणों द्वारा दी जानकारी के मुताबिक गौरंग का उसकी पत्नी से संबंध कुछ खास नहीं थी। आए दिन दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होनी रहती थी। जिसके चलते गौरंग काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसके बारे में अभी कोई जानकारी है। दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जाँच की जा रही है।