Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

डिजिटल दुष्कर्म, आपने कभी नहीं सुना होगा, 80 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

cabinet minister uttarakhand

डिजिटल दुष्कर्म। आज से पहले शायद ही आपने इसके बारे में सुना होगा। कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं। लेकिन, अब देश के कानून में इसको जोड़ दिया गया है। इन दिनों नोएडा का एक मामला काफी चर्चाओं में है। पुलिस ने 80 साल के एक बुजुर्ग चित्रकार को गिरफ्तार किया है। उन पर 17 साल घरेलू सहायिका के साथ डिजिटल दुष्कर्म करने का आरोप है।

नोएडा में नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ सात साल से डिजिटल दुष्कर्म करने के आरोप में 80 वर्षीय चित्रकार को सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि मूलरूप से प्रयागराज निवासी चित्रकार मौरिस राइडर की महिला दोस्त के साथ सेक्टर-46 में रहते हैं।

उनके साथ 17 वर्षीय घरेलू सहायिका भी रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दस साल की उम्र से आरोपी यौन शोषण कर रहा है। आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है। अपने दुर्भाग्य को कोस रहे भाग्य विहार के लोग, बोले- आग में खाक हुए हमारे अरमान

जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सबूत एकत्र कर रही है और इन्हें एकत्र कर अदालत में पेश करने की तैयारी में लग गई है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जा सके।

विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें