देहरादून: हाल ही में रायपुर थाने में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया था। देहरादून में इस तरह के अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। जांच में पुलिस को पता चला कि अराधों को झारखंड से अंजाम दिया जा रहा है। दून पुलिस के जीआईजी और कप्ताल अरुण मोहन जोशी ने एक 10 सदस्यीय टीम बनाकर झारखंड भेजी थी। उन्होंने टीम को कहा था कि खाली हाथ लौटकर नहीं आना चाहे कुछ भी हो। दून पुलिस ने डीआईजी के आदेश को सही साबित कर दिखाया।
साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस ने झारखंड की देवघर पुलिस के साथ मिलकर करौं थाना क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द ही पकड़े शातिरों को अपने साथ दून लेकर आएगी। रायपुर थाने में दर्ज एक साइबर क्राइम के मुकदमे में डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने 11 सदस्यीय टीम बनाते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए झारखंड भेजा था। डीआइजी अरुण मोहन जोशी के अनुसार दून पुलिस पांच राज्यों में साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।