लखनऊ में जेल मुख्यालय और परिक्षेत्र डीआईजी संजीव त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद जेल मुख्यालय दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।
जानकारी मिली है कि दो दिन पहले डीजी आनंद कुमार समेत जेल मुख्यालय के 60 अधिकारी और कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय आकर नमूने लिए थे। जिसमे डीआईजी कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग डीआईजी के संपर्क में आए जेलकर्मी, फॉलोअर और कार्यालय के बाबू की सूची तैयार कर नमूने लेगा। इन्हें घर पर क्वारन्टीन रहने की सलाह दी गई।
उधर, डीआईजी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से मुख्यालय के अफसर और कर्मियों में दहशत है। हालांकि मुख्यालय के अन्य 59 अधिकारी और कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। डीजी आनंद कुमार ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एहतियातन स्वास्थ विभाग से जांच कराने का आग्रह किया था।