Big NewsPithoragarh

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी का निधन, चलाती थीं कपड़ों की दुकान

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़ : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी पार्वती देवी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि वो 2 महीने से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार देर शाम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी की दीदी की उम्र 91 वर्ष थी जो कि दस दिन से अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार देर शाम उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

बता दें कि दो महीने पहले पार्वती देवी घर पर ही सीढिय़ों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिसके बाद परिजनों ने उनका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। पिछले एक महीने से उनका धारचूला स्थित आवास पर ही उपचार चल रहा था। 10 दिन पहले ही परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। एक महीने पहले भैयादूज पर राज्यपाल कोश्यारी अपनी दीदी से मिलने धारचूला आए थे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आठ बहनें व तीन भाई हैं। परुली दी चौथे नंबर की बहन थीं। वह धारचूला में रहकर बुनाई का काम करते हुए कपड़ों की दुकान चलातीं थीं।

Back to top button