Entertainment

Dhurandhar ने रचा इतिहास!, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन फ्रेंचाइजी

Dhurandhar Series 3000 crore Worldwide: ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की लहर इस वक्त पूरे देश में चल रही है। आदित्य धर की इस फ्रेंचाइजी ने जो मुकाम हासिल किया है वो इससे पहले किसी भी सीरीज ने नहीं किया। आपको बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने मिलाकर 3000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ये ना सिर्फ एक बड़ी कमर्शियल जीत है। बल्कि देश में लोगों की बदलती पसंद को भी दर्शाता है।

पहले पार्ट Dhurandhar की तूफानी पारी

पांच दिसंबर 2025 को धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स था। फिल्म ने घरेलू बाजार में 840 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। तो वहीं दुनिया भर में 1300 करोड़ का आकंड़ा पार किया।

धुरंधर सीरीज ने 3000 करोड़ का आकंड़ा किया पार Dhurandhar Series 3000 crore Worldwide

पहले पार्च धुरंधर के चार महीने बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ थिएटर में रिलीज किया गया। रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए। इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। खास बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ भारतीय एक ही भाषा (हिंदी) में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी बन गई है। पूरी सीरीज ने कुल मिलाकर 3000 करोड़ का ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल किया है।

टॉप इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी से तुलना

फ्रेंचाइजी पार्ट 1 पार्ट 2 कुल

  • धुरंधर 1307.35 करोड़ 1712 करोड़ 3019.35 करोड़
  • बाहुबली 650 करोड़ 1788 करोड़ 2438 करोड़
  • पुष्पा 350.10 करोड़ 1742.10 करोड़ 2092.20 करोड़

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें