EntertainmentHighlight

बाप रे!, Dhurandhar ने 10वें दिन रचा इतिहास, बना डाले ये बडे़ रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ छायी हुई है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार से लदी इस फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

जिसके बाद ये फिल्म इस साल की सबसे तेज 300 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही दूसरे रविवार मे भी फिल्म ने सॉलिड कमाई की। इसका भी रिकॉर्ड फिल्म के नाम हो गया है। चलिए आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ की 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस परफार्मेंस को जान लेते है।

‘धुरंधर’ ने 10वें दिन कितनी की कमाई? Dhurandhar Box Office Collection Day 10:

खबरों की माने तो 10वें दिन धुरंधर ने 58.20 करोड़ रुपए(Dhurandhar Box Office Collection Day 10) का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई कर इस रिकॉर्ड में पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है। बताते चलें कि दूसरे वीकेंड फिल्म ने टोटल 146.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।

‘धुरंधर’ ने 10 दिनो में कितना मुनाफा कमाया?

धुरंधर’ ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए हैं। जहां रणवीर सिंह की ये फिल्म उनके करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। धुरंधर ने पहले हफ्ते जहां, 218 करोड़ तो वहीं दूसरे वीकेंड 146.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके चलते 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 364.60 करोड़ हो गया है। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 62% मुनाफा कमा लिया है।

10वें दिन ‘धुरंधर’ ने बना डाले ये 6 नए रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ नेभारत में 6 नए रिकॉर्ड बनाए हैं:-

  • रणवीर सिंह के करियर कि हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन वाली फिल्म (58.20 करोड़)।
  • हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।
  • इस साल 2025 में दूसरे वीकेंड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म। छावा(140.72 करोड़) को छोड़ा पीछे।
  • बॉलीवुड में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन।
  • सैयारा(337.69 करोड़) को पछाड़कर धुरंधर बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म।
  • भारतीय सिनेमा में तीसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फिल्म। कबीर सिंह (278.24 करोड़) को पछाड़ा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें