Entertainment

Dhurandhar 2 Teaser: ओए, चूना लगा दिया चूना…धुरंधर 2 के टीजर से लोगों का घुमा माथा

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (पार्ट 2) के टीजर का काफी लंबे वक्त से फैंस इंतज़ार कर रहे थे। फिल्म के पहले पार्ट के दौरान ही मैकर्स ने ये ऐलान कर दिया था कि इसका दूसरा पार्ट मार्च में रिलीज किया जाएगा।

जिसके बाद से ही लोग इस फिल्म के अपडेट्स के लिए बेताब नजर आए। इसी बीच तीन फरवरी को फाइनली मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीज़र रिलीज़ किया। हालांकि रिलीज होते ही फैंस को महसूस हुआ जैसे मेकर्स ने उन्हें चूना लगा दिया हो। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 के टीजर से लोगों का घुमा माथा

दरअसल आज यानी मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का 1 मिनट 12 सेकेंड का टीज़र रिलीज किया। लेकिन टीजर देखने के बाद ज्यादातर फैंस काफी निराश हो गए। जिसके बाद वो अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर करते नजर आए। टीजर पर मिलियन व्यूज के साथ कमेंट्स की बाढ़ भी आ गई।

यूजर्न ने कहा, ‘चूना लगा दिया चूना…’

एक यूजर ने लिखा, “ये तो पहले से ही पार्ट 1 में देख चुके थे लास्ट सीन में।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “ओए, चूना लगा दिया चूना, ये तो मूवी के लास्ट वाला ही टीज़र दिखा दिया।” अन्य यूजर ने लिखा, “कट गया सबका।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “स्कैम कर दिया रे स्कैम। ये तो पहले ही पार्ट 1 में देखा है।” और भी कई यूजर्स फिल्म के दूसरे पार्ट के टीजर में कुछ नया ना होने की शिकायत करते नजर आए।

क्या टीज़र में कुछ भी नया नहीं?

बताते चलें कि टीजर देखने पर पता चलता है कि इसमें ज्यादातर वहीं सीन हैं जो पहले पार्ट में ऑलरेड़ी दिखाए जा चुके हैं। इसके साथ ही कुछ सीन और अंत का डायलॉग भी पहले पार्ट के पोस्ट क्रेडिट सीन में नजर आ चुका है।

कब रिलीज होगी फिल्म? Dhurandhar 2 Release Date

हालांकि कुछ सीन है जो नए है।बता दें कि आदित्य धर के द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें