रणवीर सिंह का टूटा सब्र का बांध!, Don 3 विवाद को लेकर एक्टर ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन-3’ को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी को लेकर अब शायद एक्टर का संब्र का बांध भी टूट गया है। ऐसे में उन्होंने खुद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को एक्टर ने लीगल नोटिज भेजा है। साथ ही उनके खिलाफ मकदमा भी दर्ज किया है।
रणवीर सिंह ने Don 3 विवाद को लेकर एक्टर ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस
खबरों की माने तो रणवीर सिंह ने फेडरेशन को नोटिस भेजा है। उनके खिलाफ जारी किए गए ‘नॉन डायरेक्टिव कॉर्पोरेशन’ निर्देश के सिलसिले में ये कार्रवाई की गई है। दरअसल Fwice ने अभिनेता के साथ उनके किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने का निर्देश दिया था। 2 जून को ये नोटिस एक्टर को भेजा गया है। जिसके बाद अभिनेता ने कोर्ट का रास्ता चुना।
कैसे शुरू हुआ था डॉन-3 को लेकर ये विवाद?
‘डॉन-3′ को लेकर छिड़ा ये विवाद बॉलीवुड बड़ा मुद्दा बन गया है। बताते चलें कि साल 2023 में रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की डॉन 3 (Don 3) साइन की थी। इसमें उन्होंने शाह रुख खान को रिप्लेस किया था। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट भी आ गया था। हालांकि धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर ने डॉन 3 की फ्रेंचाइजी को मना कर दिया। जिसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE से मदद मांगी। जिसके बाद FWICE ने एक तरह से एक्टर के ऊपर बैन ही लगा दिया।