Entertainment

Dhurandhar 2 : 200 करोड़ की ओपनिंग! ‘धुरंधर 2’ पहले दिन रचेगी इतिहास

Dhurandhar 2 Box Office Day 1: स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। लोगों ने इस फिल्म को इतना प्यार दिया कि आदित्य धर और रणवीर सिंह इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर आ गए हैं। आते ही बॉक्स ऑफिस पर इसने आग लगा दी।

दर्शकों के बीच इस फिल्म के लिए दीवानगी इतनी है कि 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो में भी इसने धुआंधार कमाई की। साल की मच अवेटेड फिल्म आज 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में चलिए इसके पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जान लेते है।

‘धुरंधर द रिवेंज’ की पेड प्रीव्यू शो से कितनी हुई कमाई (Paid Preview Show Collection)

दरअसल 18 मार्च को ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शोज किए गए। जिसमें प्रीमियर शोज में ही फिल्म ने तहलका मचा दिया। फिल्म ने प्रीव्यू शोज से रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया।पेड प्रीव्यू शोज में सैकनिल्क के आंकड़ों की माने तो फिल्म ने 12,292 शो के ज़रिए कुल 52.71 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही पेड प्रीमियर शोज से 44.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड की बात करें तो इसके पेड प्रीव्यू शोज से 75 करोड की कमाई रही।

ये भी पढ़ें:- Dhurandhar 2 Release Date: कब रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’?, बनेगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर?

‘धुरंधर 2’ के पहले दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 1)

19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ यानी कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इसी के साथ फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबरों की माने तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सुबह 11 बजे तक 11.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अगर भारत में पेड प्रीव्यू और डे फर्स्ट के अभी तक के कलेक्शन को देखे तो इसने टोटल अभी तक 54.53 करोड़ कमा लिए है। अभी पूरा दिन बचा है। ऐसे में फाइनल आंकड़ों में पहले दिन ये बंपर कमाई कर सकती है।

कर सकती है 200 करोड़ की ओपनिंग!

प्रीव्यू शोज में ही धुरंधर 2 ने गर्दा उड़ा ही दिया है। लोगों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर 00 करोड का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं भारत में ये पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें