Entertainment

Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास!, ₹1000 Cr कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, तोड़े कई रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है। देशभर में फिल्म ने 1000 करोड़ कमा लिए है। ऐसा करने वाली धुरंधर 2 पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 6 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म 18 वें दिन में एंटर कर चुकी है। आते ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ये अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है।

Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास!

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म एक के बाद कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अभी फिलहाल सिनेमाघरों में इसकी धूम रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।

₹1000 Cr कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी धुरंधर 2 dhurandhar 2 box office collection

एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 674.17 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली थी। तो वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 263.65 करोड़ का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म ने 18 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

ऐसा ही रहा तो ये जल्द ही ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ के 1030.42 करोड़ के कलेक्शन को भी पछाड़ देगी। ये देखना होगा कि क्या ये फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के 1,234.10 करोड़ के कलेक्शन को तोड़ पाएगी जो भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है।

हफ्तेभर में धुरंधर-2 की कमाई

हफ्ता कितनी कमाई

  • पहला हफ्ता ₹623.42 करोड़
  • दूसरा हफ्ता ₹245.85 करोड़
  • 17वें दिन ₹30.73 करोड़
  • 18वें दिन ₹34.44 करोड़ (dhurandhar 2 box office collection Day 18)
  • कुल कलेक्शन ₹1,013.77 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,598.74 करोड़

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 18वें दिन यानी रविवार को ₹34.44 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 1013.77 करोड़ हो गया है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,213.74 करोड़ है।

हिंदी फिल्मों में पहले नंबर पर धुरंधर

  • पुष्पा 2 ₹1234.10 करोड़
  • बाहुबली 2 ₹1030.40 करोड़
  • धुरंधर 2 ₹1,013.77 करोड़

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें