
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही कल अचानक से अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के जैंती पहुंचे। जहां उनके पहुंचने पर गांव के लोगों में हर तरफ खुशी की लहर है। आस-पास के इलाके से और गांवों से लोग उन्हें एक झलक देखने के लिए जैंती पहुंच रहे थे।

पैतृक गांव में धोनी ने किए कुलदेवता के दर्शन
महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रहीं। माही दो दशक यानी कि 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे। उन्हें देख कर गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव में पहुंचकर उन्होंने अपने कुलदेवता के दर्शन किए।

पहली बार ससुराल पहुंची साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के साथ पत्नी साक्षी धोनी पहली बार अपने ससुराल पहुंची। इस दौरान उन्होंने गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।


पैतृक घर में खिंचवाई फोटो

