झारखंड : रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी झारखंड के सबसे बड़े कारदाता बन गए हैं। धोनी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 57.04 करोड़ रुपये आय अर्जित की है उन्होंने इस पर 12.17 करोड़ रुपये टैक्स भरा है।
महेंद्र सिंह धोनी व्यक्तिगत करदाताओं की श्रेणी में पहले पायदान पर
आयकर विभाग ने रांची के होटल रेडिसन ब्लू में एक सेमिनार सह रिवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया। सेमिनार का विषय था ‘आयकर मंथन’…इस मौके पर झारखंड के टॉप-9 सर्वाधिक टैक्स चुकानेवालों व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक कर भुगतान करने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व्यक्तिगत करदाताओं की श्रेणी में पहले पायदान पर हैं।
साथ ही विभाग ने उत्कृष्ट काम करने वाले 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। हालांकि, इस कार्यक्रम में धोनी मौजूद नहीं थे। वे क्रिकेट कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट खेलने के बाद मुंबई रवाना हो गए थे।