डेस्क- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ एक इतिहास भी रचा। धोनी भारतीय टीम के ऐसे पहले बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने एक दिवसीय मैच में छक्कों का दोहरा शतक लगाया है। धोनी ने इस मैच में 10 चौके और छह छक्के जड़े। इस पारी में धोनी का तीसरा छक्का वनडे में उनका 200वां छक्का भी बना। वनडे क्रिकेटर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की फेहरिश्त में धोनी चौथे पाएदान पर खड़े हैं। उनसे आगे शाहिद अफरीदी (251), सनथ जयसूर्या (270), क्रिस गेल (238) हैं। धोनी 203 छक्कों के साथ ब्रेंडन मैकलम के आगे हैं।