National

‘बिना डर के परीक्षा दें…’, NEET-UG री-एग्जाम पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा ये

देश भर में करीब 22.8 लाख छात्र NEET-UG री-एग्जाम की परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीदवरों को बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा देने को कहा है। साथ ही पेपर के सफल आयोजन का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना भी साधा। उन्होंने पेपर के पहले विपक्ष पर दुर्भावना और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया।

NEET-UG री-एग्जाम पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी शुभकामनाएं

दरअसल पेपर से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मुझे NTA, सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है। बिना किसी डर या चिंता के परीक्षा दें, और आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे।”

राहुल गांधी ने क्या बोला था?

धर्मेंद्र प्रधान का ये बयान राहुल गांधी द्वारा NTA पर निशाना साधने के एक दिन बाद आया। इस खबर में था एक उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के तौर पर आबू धाबी का सेंटर दिया गया था।

राहुल गांधी ने इसी खबर पर तंज कसते हुए कहा कि उम्मीदवार के पास पासपोर्ट और विदेश यात्रा के लिए पैसे भी नहीं थे। अपने एडमिट कार्ड में आबू धाबी सेंटर देखने के बाद वो पूरी रात रोता रहा। उन्होंने एजेंसी पर छात्रों की धैर्य की परीक्षा लेने का आरोप लगाया।

NTA ने किया आरोपों को किया खारिज

बाद में NTA ने आरोपों का खंडन किया। एजेंसी ने कहा कि छात्र के डिजिटल रिकॉर्ड से पता चला कि उसने सुधार विंडो के दौरान रजिस्टर्ड लॉगिन के माध्यम से अबू धाबी को चुना। इस विकल्प को दो बार प्रीव्यू भी किया गया। यानी एनटीए ने बताया कि छात्र ने खुद ही आबूधाबी का विक्लप चुना था। एजेंसी ने उम्मीदवार के पिता से संपर्क किया। जिसके बाद केंद्र को नागपुर किया गया।

“बच्चों को और अधिक कठिनाई या परेशानी में न डालें”- प्रधान

इस विवाद का जिक्र करते हुए, प्रधान ने कहा, “कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य को खतरे में न डालें। कोई भी इसका मजाक न उड़ाए। हम ऐसा कुछ न करें जिससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़े।”

मंत्री ने आगे कहा, “अगर आप खुद को सच्चा नागरिक मानते हैं और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कृपया जिम्मेदारी से काम करें। भारत के बच्चों को और अधिक कठिनाई या परेशानी में न डालें।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें