EntertainmentHighlight

Ikkis X Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

Ikkis X Review: बॉलीवुड के दिग्गज दिवगंत अभिनेता Dharmendra की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा इस फिल्म में वीरता की कहानी दिखाई गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा में आ गई है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म में आखिरी बार अभिनेता अभिनय करते नजर आएंगे। ऐसे में लोग इस फिल्म को देखकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी भावनाए जाहिर की है।

फिल्म ‘इक्कीस’ ने किया इमोशनल Ikkis X Review

फिल्म ‘अपने’ में धर्मेंद्र के साथ काम करने वाले निर्देशक अनिल शर्मा ने X पर लिखा, धरम जी को पर्दे पर देखना एक बेहद इमोशनल अनुभव था। उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म में गहराई और शालीनता दिखाई है, जो हमेशा याद रखी जाएगी।” इसके साथ ही उन्होंने मेन लीड अगस्त्य नंदा की भी तारीफ की।

फिल्म देखकर खुद को रोक नहीं पाए

इसके साथ ही फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी फिल्म को देखकर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने जयदीप अहलावत के अभिनय को सराहा। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी की कमी हिंदी सिनेमा को हमेशा खलेगी।

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर लिखा, “इक्कीस हमें उस दौर में ले जाती है जहां प्यार और एकता सबसे बड़ी भाषा थी।”

https://twitter.com/CastingChhabra/status/2005725629271138661

फिल्म ‘इक्कीस’ परमवीर चक्र विजेता की कहानी

बता दें कि इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। श्रीराम राघवन ने इसे एक मानवीय कहानी के रूप में दर्शकों को पेश किया है। इस फिल्म में जहां मेन लीड में अगस्त्य नंदा है। तो वहीं धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। इक्कीस एक फिल्म नहीं बल्कि धर्मेंद्र जैसे लेजेंड को श्रद्धांजलि है। एक बात तो तय है कि ये फिल्म फैंस को वाकई इमोशनल कर देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें