TrendingHighlight

‘शादी के दूसरे महीने में ही चीट करते पकड़ा…’, Dhanashree ने लगाए चहल पर बेवफाई का इल्जाम

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा(Dhanashree Verma ) ने हाल ही में शो राइज एंड फॉल में अपने रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

जिसके सुनकर लोग काफी हैरान है। दरअसल उन्होंने अपने पूर्व पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अपने तलाक को लेकर चीजे शेयर की है। उन्होंने उनपर चिटिंग का आरोप लगाया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के पहले साल में ही युजवेंद्र चहल ने दिया धनश्री को धोखा Dhanashree Accuses Yuzvendra Chahal of Cheating

धनश्री वर्मा ने बताया की शादी के पहले ही साल में उन्हें धोखा मिला। दरअसल शो से एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें को कंटेस्टेंट कुब्रा सैत ने धनश्री वर्मा से पूछा कि उन्हें अपने रिश्ते में ये कब एहसास हुआ कि ये काम नहीं करेगा।

इसी पर धनश्री ने बताया कि उन्होंने पूर्व पति युजवेंद्र को शादी के दूसरे महीने पर ही बेवफाई करते हुए पकड़ा। ये बात सुनकर कुब्रा सैत भी हैरान रह गई। धनश्री ने कहा, “पहले साल में ही, जब मैंने उन्हें दूसरे महीने में चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।” इस खुलासे के बाद ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

शादी के बाद का अनुभव किया साझा

धनश्री ने शादी में सम्मान और जिम्मेदारी पर भी बात कही। उन्होंने कहा, “सबके हाथ में अपनी इज़्जत होती है और जब आप शादी में होते हैं, तो आपके ऊपर दूसरे की इज्जत की जिम्मेदारी भी होती है। मैं अपने पति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करती रही, भले ही मेरे अंदर बहुत कुछ कहने की इच्छा थी।”

‘किसी को नीचा दिखाकर छवि नहीं चमका सकते’- धनश्री

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना को लेकर भी धनश्री ने कहा। उन्होंने ये चीज साफ कि किसी को नीचा दिखाकर अपनी छवि चमकाना बिल्कुल गलत है। उनका कहना है, “अगर आप खुद को गुड लाइट में दिखाना चाहते हैं तो अपने काम से दिखाएं किसी को गिरकर नहीं।”

साल 2025 में लिया था तलाक

बताते चलें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में मतभेद की खबरें सामने आने लगी। ऐसे में साल 2025 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। 20 मार्च को ऑफिशियल तौर पर दोनों ने तलाक लिया। धनुश्री वर्मा एक डेंटिस्ट, कोरियोग्राफर डांसर और यूट्यूबर भी है। उन्हें झलक दिखलाजा 11 में भी देखा गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें