Big NewsBjp Uttarakhand

धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, लिस्ट देखें

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। बीते शुक्रवार को इसे लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

धामी सरकार ने बांटे दायित्व

जारी की गई लिस्ट के अनुसार गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विनोद सुयाल युवा कल्याण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बने हैं। जबकि मुकेश महराना को विकास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं कुलदीप सिंह बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ख़ेम सिंह चौहान उत्तराखंड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष बने है। जबकि सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद उपाध्यक्ष और हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें