Dehradun NewsHighlight

4 साल पूरे होने पर धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार, CM करेंगे जनता के सामने पेश

उत्तराखंड की सियासत में कल का दिन बेहद अहम रहने वाला है। 23 मार्च को धामी सरकार अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर राज्य सरकार जनता के सामने अपने कामकाज का पूरा लेखा-जोखा पेश करेगी।

धामी सरकार जनता के सामने पेश करेगी अपना रिपोर्ट कार्ड

राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में 23 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री धामी सीधे जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बीते चार साल में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। जिसमें सिर्फ उपलब्धियों का ब्योरा ही नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए विकास का रोडमैप भी रखा जाएगा। यानी अगले कुछ सालों में सरकार किन योजनाओं और प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेगी, इसकी झलक भी जनता को देखने को मिलेगी।

अलग-अलग जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

बता दें इस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में खास तैयारी की गई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। सरकार के लिए यह आयोजन काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार अपने कामकाज और विजन को मजबूती से जनता के सामने रखना चाहती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें