Big NewsUttarakhand

धामी कैबिनेट की बैठक शुरू, एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी मौजूद हैं। कैबिनेट की बैठक में एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। जिन पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद दंगे करने वालों की संपत्ति से नुकसान की भरपाई की जाएगी।

ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में भी हो सकते हैं बदलाव

बैठक में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में भी बदलाव को मंजूरी दी जा सकती है। इस बदलवा के बाद निजी भूमि पर पेड़ काटने के लिए एनओसी नहीं चाहिए होगी। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button