UttarakhandBig News

Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, UCC की नियमावली पर लगाई मुहर, यहां पढ़ें फैसले

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 11 प्रस्ताव आए हैं. इसके साथ ही यूसीसी (समान नागरिक संहिता) नियमावली पर धामी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.

UCC की नियमावली पर लगाई धामी कैबिनेट ने मुहर

धामी सरकार की आज की कैबिनेट बैठक नए साल की पहली कैबिनेट बैठक है. इस बैठक में धामी सरकार ने उत्तराखंडवासियों को बड़ी सौगात दी है. धामी सरकार की कैबिनेट में यूसीसी नियामवली को मंजूरी दे दी गई है. बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर विचार हुआ, जिसमें यूसीसी को मंजूरी मिलना प्रमुख है.

धर्म और जाति के भेदभाव को खत्म करेगा UCC

यूसीसी का उद्देश्य राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करना है, जिससे धर्म, जाति, समुदाय या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त किया जा सके. धामी सरकार का ये निर्णय राज्य के नागरिकों के बीच समानता सुनिश्चित करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें