Big NewsUttarakhand

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर

सचिवालय में चल रही धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

प्रदेश की कीवी नीति पर लगी मुहर, कीवी की खेती को बढ़ावा देने के लिए लाई गई है नीति।

मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पर मुहर, 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

सेब की तुड़ाई प्रबंधन योजना पर मुहर, कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने पर सब्सिडी दी जाएगी।

ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना पर मुहर, 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।

उत्तराखंड स्टेट मिलेट्स पॉलिसी 2026 को मंजूरी दी गई है, मिलेट्स उत्पादन के कलेक्शन के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को 150 रुपए प्रति कुंतल से बढ़ाकर 300 रुपए प्रति कुंतल दिया जाएगा।

अब कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी स्कूलों के छात्रों को पुस्तकों के साथ नोटबुक भी निशुल्क मिलेंगी।  

आपदा प्रबंधन विभाग के तहत अधिकारियों की वित्तीय शक्तियों में बढ़ोतरी की गई।  

जिलाधिकारी की वित्तीय शक्ति 20 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई।  

कमिश्नर की वित्तीय शक्ति 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें