Big NewsHaridwar

पत्नी के होने के बावजूद 3 औरतों से था संबंध, और यही बनी मौत की वजह

Breakinh uttarakhand newsहरिद्वार : आज के आधुनिक युग में रिश्तों की कोई अहमियत नहीं रह गई है. रिश्तों को तार तार कर देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिससे साफ है कि रिश्तों की कोई अहमियत नहीं रह गई है. वहीं ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है जिसमे पति ने पत्नी को धोखा दिया औऱ फिर जहर खाकर जान दे दी.

जी हां हरिद्वार में पत्नी होने के बावजूद तीन-तीन औरतों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहहा था जो की पेशे से चालक था…उसको आखिर मौत मिली. दरअसल चालक ने जहर खाकर जान दे दी. चालक ने जहर भी एक परिचित महिला के घर ही खाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रविवार देर रात हरिद्वार कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि पवन (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रविदास बस्ती कनखल ने ऋषिकुल में अपनी एक परिचित महिला के घर जहर खा लिया है। वह महिला उसे कनखल के बंगाली अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि मृतक पेशे से चालक था।

वहीं मृतक के बारे में जब पुलिस ने पूछताछ की तो पुलिस हैरान रह गई. पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक पवन शादी के बाद पत्नी के अलावा तीन अन्य औरतों के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह अलग-अलग समय पर सभी के साथ रहा करता था। मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी ने बताया कि आत्महत्या की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है।प्रथम दृष्टया आर्थिक स्थिति खराब होने एवं रिलेशनशिप को लेकर चल रहे विवाद के चलते ही उसने आत्महत्या की है। जिस महिला के यहां उसने जहर खाया है, वह उसकी परिचित बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार सुबह पत्नी के अलावा वह तीन औरतें भी पहुंची थी, जिसके साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

Back to top button