Dehradun News

DM का एक्शन: ऋषिकेश के उप निबन्धक निलंबित, निरीक्षण में मिली थी खामियां

Rishikesh News: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savn bansal action) की संस्तुति पर ऋषिकेश के उप निबन्धक को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी को मुख्यालय से अटैच करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

DM ने किया ऋषिकेश के उप निबन्धक को निलंबित (Rishikesh Deputy Registrar suspended)

जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद ये कार्रवाई हुई है। पिछले महीने जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण (DM Surprise inspection of Sub Registrar Office) किया था। जांच के दौरान कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई थी । सबसे गंभीर मामला स्टाम्प चोरी से जुड़ा मिला, जिसके पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

Deputy Registrar of Rishikesh suspended

कार्यालय में कर रहे थे फर्जी कार्मिक काम

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कार्यालय में फर्जी कार्मिक काम कर रहे थे और अनधिकृत तरीके से लिपिक से विलेख पंजीकरण का कार्य कराया जा रहा था। नियमों के विपरीत सब रजिस्ट्रार की मौजूदगी के बिना ही दस्तावेजों का निबंधन किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना गया।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: DM

जिलाधिकारी सविन बंसल ने साफ कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य ही ऐसी अनियमितताओं पर कार्रवाई करना है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन के अनुसार मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच और विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: देहरादून में हो रही रोड कटिंग पर DM सख्त, अनुमति निरस्त, शाम तक सड़क बहाली के आदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें