दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्द पड़ रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में कई जगह घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गुरुवार सुबह के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज रात और कल सुबह होगा घना कोहरा
IMD की एक वैज्ञानिक सोना सेन ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि उत्तर भारत के ऊपर से एक WD गुजरा है। इसके बाद बहुत तेज नॉर्थ वेस्टर्न हवाएं चली। इसकी वजह से, शुरु में कोहरे की एक परत थी और उस कोहरे ने तापमान को गिरने से रोक दिया। उन्होनें कहा कि उम्मीद है कि हवाओं की स्पीड आज कम हो जाएगी। सुबह की तुलना में आज रात और कल सुबह कोहरे की स्थिति बढ़ जाएगी। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों मे तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
कहां छाएगा घना कोहरा?
कल दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।