AC Blast से 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, कोई बेड तो कोई सीढ़ियों पर खाक, 9 की दर्दनाक मौत

दिल्ली से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला इलाके में भीषण आग लग गई। रविवार सुबह इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। जिनमें चार पुरुष, चार महिलाएं और एक डेढ़ साल का मासूम शामिल है। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कुछ लोगों को सोचने का भी समय नहीं मिला। किसी का शव बेड पर मिला तो वहीं कई लोगं सीढ़ियों पर जलकर राख हो गए।
AC Blast से 4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग
दरअसल सुबह करीब 3.47 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग इमारत के सेकेंड फ्लोर में पीछे की तरफ लगे एसी में ब्लास्ट की वजह से लगी। आग इतनी तेज थी कि वो तीसरी मंजिल तक फैल गई। कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बच पाए।

बालकनी पर ग्रिल और लोहे की रॉड के कारण रेस्क्यू में दिक्कत
चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया। बिल्डिंग के अंदर कई लोग फंसे थे। जिसमें 10-15 लोगों को बचाया गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। खबरों की माने तो खिड़कियों और बालकनी पर ग्रिल और लोहे की रॉड के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई।
अलग-अलग फ्लोर से मृतक लोगों के शव बरामद
अलग-अलग फ्लोर से मृतकों के शव बिल्डिंग से निकाले गए। खबरों की माने तो शव इतनी बुरी तरह से जल चुके थे कि सिर्फ उनका कंकाल बचा है। मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी।
जान बचाने के लिए छत पर भागे लोग
तीसरे फ्लोर में आग लगी तो वहा रह रहा परिवार जान बचाने के लिए छत की ओर भागा। हालांकि छत का दरवाजा बंद था। जिसकी वजह से वो वहीं फंसे रह गए। सीढ़ियों में ही झुलसकर वो मर गए। फायर डिपार्टमेंड ने की माने तो बिस्तर पर तीन लोगों के बरामद किए गए है। जिससे पता चलता है कि इस भीषण आग में कुछ लोगों को बिस्तर से उठने तक का मौका नहीं मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने दो लाख की मदद का ऐलान किया
इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया गया। बिल्डिंग के पिछले हिस्से से ज्यादातर शव मिले।