Highlight : दिल्ली हिंसा: नाले से मिले 3 शव, अब तक 44 लोगों की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली हिंसा: नाले से मिले 3 शव, अब तक 44 लोगों की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsनई दिल्ली: पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने तीन और शव मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि एक शव गोकलपुरी के नाले से बरामद हुआ है, वहीं दो शव भागीरथी विहार के नाले से बरामद हुए हैं। फिलहाल इन शवों की पहचान नहीं हो पाई है। अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।

त्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले रविवार से दंगे शुरू हुए थे जो कि तीन दिनों तक जारी रहे। इसमें अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। फिलहाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस प्रशासन की सख्त रूख के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, हर गुजरते दिन के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। रविवार को भी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने तीन शवों को मिलने की पुष्टि की।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोकलपुरी के नाले से एक शव बरामद हुआ है। ये वही नाला है जहां से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा का शव मिला था। भागीरथी विहार के नाले से भी पुलिस ने दो शव बरामद होने की पुष्टि की है। फिलहाल शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Share This Article