National

जंतर-मंतर पर छात्रों पर ‘RAF जवान ने की थी 7 राउंड पैलेट गन फायरिंग’, CRPF ने मानी बात!

दिल्ली में 20 जुलाई को ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले चलाए गए थे। हालांकि इस दौरान तीन ऐसे प्रदर्शनकारी भी सामने आए थे, जिनके ऊपर पैलेट गन से फॉयरिंग की गई थी।

इसी को लेकर अब खबर आई है कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान ने सात राउंड पैलेट गन फायरिंग की थी। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा ये जानकारी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के सूत्रों के हवाले से दी गई है। सूत्रों की माने तो प्रदर्शनकारियों को पांच गोलियां लगीं। तो वहीं दो जमीन पर गिरीं। जिस जवान ने पैलेट गन चलाई उसकी जांच की जाएगी।

तीन छात्रों के पैलेट गन लगने की बात आई सामने

20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान 25 साल के इरशाद शेख, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र साहिल लोचब (19) और 28 साल के एक जर्नलिस्ट के ऊपर पैलेट गन चलाई गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, CRPF को इस बात की जानकारी हुई कि प्रोटेस्ट के दौरान कनॉट प्लेस इलाके में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान ने अपनी पेलेट गन से सात राउंड फायरिंग की। इस जवानी की पहचान भी हो गई है।

‘RAF जवान ने की थी 7 राउंड पैलेट गन फायरिंग’

इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से खबर छापी लॉग एंट्री की जांच के बाद पता चला कि एक जवान ने कनॉट प्लेस में कुल सात राउंड पैलेट गन चलाई। सूत्रों की माने जब सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर बरसे, तो उन्हें पैलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा।

CRPF DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया “चूंकि अब आंदोलन वापस ले लिया गया है और जमा हुए लोग चले गए हैं, इसलिए हम घटना के सभी पहलुओं की पेशेवर तरीके से समीक्षा करेंगे। हम ऐसा हर बड़े काम के बाद करते हैं। पूरी जांच के बाद ही आपके सामने फोर्स हेडक्वार्टर का पक्ष रखेंगे।”

प्लान का हिस्सा नहीं थी पैलेट गन

सूत्र ने ये भी बताया कि अधिकारियों को पैलेट गन का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही चलाने के निर्देश दिए गए थे। कुल मिलाकर पैलेट गन का प्रयोग प्लान का हिस्सा नहीं था। लेकिन उसके बाद भी इसका इस्तेमाल किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें