
आज यानी शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार के साथ एक अहम बैठक की। इसी के बाद पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया। CJP ने जंतर-मंतर से प्रोटेस्ट खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांग मान ली है और हम आंदोलन खत्म करने का ऐलान करते हैं।
CJP ने कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
आपको बता दें कि सरकार के साथ हुई बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी ने सरकार से साथ तीन राउंड की बातचीत की। जंतर मंतर पर हमारा प्रोटेस्ट कई दिनों से चल रहा था। हमारी तीन मुख्य मांगें थी:-
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,
- प्रदर्शनकारियों, आयोजकों के खिलाफ फाइल सभी लीगल केस, एफआईआर वापस
- नीट पेपर लीक में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन्हें एक करोड़ मुआवजा
‘FIR वापस ली जाएंगी’
कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है। जिससे पहली डिमांड पूरी हो गई है। साथ ही सरकार ने दूसरी मांग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं वो भी मान ली गई है। दिल्ली ही नहीं बल्कि सभी भाजपा शासित और सहयोगी राज्यों से छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाएगी।
‘सभी एफआईआर की कॉपी सरकार करेगी शेयर’
सौरव दास ने बताया कि सरकार दर्ज सभी एफआईआर की कॉपी भी शेयर करेगी। सरकार ने कहा कि वो इसे मंगलवार तक हमारे साथ शेयर कर देगी।
CJP ने कहा, ‘अच्छी नीयत से वापस ले रहे आंदोलन’
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा.”
मुआवजे पर सरकार ने क्या कहा?
मुआवजे पर सरकार की सहानुभूति है। उन्होंने कहा, “रिफॉर्म चार्टर को लेकर सरकार गहन चिंतन करेगी। जो भी बात रखी थी, उसको सरकार ने सहानुभूति पूर्वक माना है।”