दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने दिल्ली जला डाला और साथ ही कई मासूमों की जान भी ले ली, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और आईबी का कर्मचारी भी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मी इस में घायल हुए और साथ ही कई दिल्लीवासी भी इसमे गंभीर रूप से घायल हुए। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 37 पहुंच चुकी है। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दिल्ली हिंसा की भेंट चढ़ा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का नौजवान।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के थैलीसैंण ब्लॉक के चाकीसैण क्षेत्र के रौखडा गाँव का 20 वर्षीय नौजवान दलवीर सिंह को भी दंगईयोंं ने मार डाला। दलवीर सिंह के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी मिली है कि दिल्ली के शाहदरा इलाके में दंगो में उत्तराखण्ड के लोगों को भी जान-माल का नुक़सान हुआ। सूत्रों के अनुसार दंगाइयों ने दलवीर के हाथ पैर काट दिये व दुकान के अंदर फेंक कर उसे आग लगा दी ,उसके साथ का एक लड़का जान बचा कर भाग निकला दलवीर का शव गुरू तेगबहादुर अस्पताल में रखा गया है। इस खबर से दलवीर के परिवार और गांव में लोग सदमे में हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि अभी तक पौड़ी प्रशासन ने भी घटना की पुष्टि नहीं की है।