Haridwar NewsBig News

दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी कार, एक की मौत

दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. कार अचानक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया.

दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर भीषण सड़क हादसा

हादसा मंगलवार रात का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित कार दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी. हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई. जबकि एक घायल बताया जा रहा है. जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी कार

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग हरिद्वार की तरफ जा रहे थे. जैसे ही कार मंडावली के पास पहुंची तो अनियंत्रित कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी. हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने मौके पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें