Dehradun NewsHighlight

देहरादून से आगे भी खुलेगा रास्ता, 14 अप्रैल को PM Modi करेंगे Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन

Delhi-Dehradun Expressway kab chalu hoga: उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फाइनली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने जा रहा है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के बाद दून से दिल्ली तक का सफर साढ़े छह घंटे के बजाय महज ढाई घंटे में तय हो जाएगा।

Delhi-Dehradun-Expressway

Delhi-Dehradun Expressway kab chalu hoga

दरअसल केंद्र सरकार ने फरवरी 2020 में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। जिसके बाद दिसंबर 2021 में पीएम मोदी ने खुद इसकी नींव रखी। तीन चरणों में इस एक्सप्रेसवे को पूरा किया गया।

  • पहला चरण – अक्षरधाम (दिल्ली) से EPE जंक्शन तक
  • दूसरा चरण– EPE जंक्शन से सहारनपुर बायपास तक
  • तीसरा चरण- सहारनपुर से देहरादून तक

ये भी पढ़ें:- Delhi-Dehradun expressway : हाईटेक पार्किंग, फूड, रेस्ट एरिया, ATM…, एक्‍सप्रेसवे पर मिलेंगी ये सुविधाएं

14 अप्रैल को PM Modi करेंगे उद्घाटन Delhi-Dehradun Expressway inauguration

आपको बता दें कि कुछ हिस्सों को पहले ही आम जानता के लिए खोल दिया गया था। हालांकि 14 अप्रैल पीएम मोदी (delhi-dehradun expressway inauguration date) के उद्घाटन करने के बाद ये कॉरिडोर एक साथ चालू हो जाएगा। करीब 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना Delhi-Dehradun Expressway फाइलनी पूरा खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM modi!, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

रास्ता कहां से होकर गुजरेगा?

एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के नजदीक से होती है। जहां से ये उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक जाता है। पुराने रास्ते की तुलना में ये 235 किलोमीटर की जगह अब सिर्फ 213 किलोमीटर में पूरा हो जाेगा। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर दून से दिल्ली का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।

देहरादून से आगे भी रास्ता खुलेगा Delhi-Dehradun Expressway

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे से एक रास्ता हरिद्वार की ओर भी निकलेगा। ये रास्ता सीधे चार धाम हाईवे से जुड़ेगा। ऐसे में ये एक्सप्रेसवे ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी जाने वाले लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा।

12000 करोड़ में बने एक्सप्रेसवे में कई सुविधाए

12,000 करोड़ की लागत से ये 6-लेन एक्सप्रेसवे बना है। इसमें सड़क के अलावा 7 इंटरचेंज, 2 रेलवे ओवरब्रिज, 10 पुल और 14 वेसाइड सुविधाएं हैं। लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए रास्ते में खाने-पीने और आराम करने की भी व्यवस्था की गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें