Dehradun NewsBig News

Delhi-Dehradun Expressway Accident: बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

Delhi-Dehradun Expressway Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Delhi-Dehradun Expressway पर बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सहारनपुर से देहरादून की तरफ आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

https://twitter.com/KUttarakhand/status/1991397825507467300

बिहार का रहने वाला था मृतक युवक

मृतक की पहचान शिवम निवासी बिहार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एलिवेटेड रोड पर लगातार तेज रफ्तार वाहन चलने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway तैयार: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें