Big NewsNational

Delhi Blast के वक्त का नया CCTV फुटेज आया सामने, साफ-साफ दिख रहा सिग्नल पर कैसे हुआ ब्लास्ट

Delhi Blast 2025: राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास कार में हुए धमाके से अभी पूरा देश ऊभर नहीं पाया है। इसमें अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तो वहीं कई लोग अभी भी घायल है। इसी बीच इस ब्लास्ट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ-साफ ब्लास्ट होता हुआ नजर आ रहा है। वीजियो में देखा जा रहा है कि सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही कैमरे भी टूट गए।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में फिर हुआ धमाका!, महिपालपुर में सुनाई दी तेज आवाज, शख्स ने पुलिस को किया कॉल- Mahipalpur Blast

दिल्ली में हुए धमाके का नया CCTV फुटेज आया सामने

पुलिस के अनुसार ये नया सीसीटीवी फुटेज विस्फोट से एक मिनट पहले का है। सोमवार को जिस जगह पर विस्फोट हुआ वहीं का ही फुटेज सामने आया है। ब्लास्ट से एक मिनट पहले यानी शाम के 6:51 मिनट पर काफी ट्रैफिक देखा जा रहा है। इसके अगले मिनट ही तेज धमाका हो जाता है। इस ब्लास्ट में आस-पास के वाहन भी चपेट में आते दिख रहे हैं। इसमें बेहद करीब से कार में हुए धमाके को देखा जा सकता है। साथ ही उसके बाद मची अफरातफरी भी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा!, जैश के लिए काम करते थे डॉक्टर्स!- Delhi Blast jaish e mohammed

साफ-साफ दिख रहा कैसे हुआ ब्लास्ट

बताते चलें कि इस हमले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 26 लोग घायल हुए हैं। कई वाहन जलकर खाक हो गए। इस ब्लास्ट में लोगों के शरीर के टुकड़े 100 मीटर दूर तक पाए गए। जिसने भी ये खौफनाक मंजर पास से देखा उसकी रूह कांप गई।

कार में आतंकी डॉ उमर ही था सवार

पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिस कार में ब्लास्ट हुआ था, उस कार में आतंकी डॉ. उमर नबी ही चला रहा था। डीएनए से इसकी पुष्टि हो चुकी है। इस आई-20 कार का हरियाणा नंबर था। कार का नंबर यह (HR 26CE7674) है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें