Big NewsDehradun News

Dehradun का टाइल वाला निकला आतंकी!, उत्तराखंड में चल रही थी धमाके की तैयारी

उत्तराखंड में एक ऐसा आतंकी नेटवर्क पकड़ा गया है। जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। यूपी की ATS और STF ने 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जो कई जगहों पर ब्लास्टिंग का प्लान कर रहे थे। इनमें से दो उत्तराखंड से जुड़े है। इसके साथ ही हरिद्वार से भी एक मामला सामने आ रहा है जहां एक टिचर को गिरफ्तार किया गया। जो कि 500 रुपये में पाकिस्तान के हाथों बिक गई। चलिए दोनों मामालों को जानते हैं।

देहरादून का टाइल वाला निकला आतंकी!

दरअसल यूपी एटीएस और एसटीएफ ने एक ऐसे ही पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जिसके तार सीधे उत्तराखंड से जुड़े हैं।चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इनमें से एक देहरादून का है। जो राजधानी में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। शख्स का नाम शाहरुख है।

रुड़की का वेल्डिंग वाला भी ISI के संपर्क में

इसके अलावा दूसरा रुड़की का रहने वाला मुशर्रफ है। ये वेल्डिंग का काम करता था। ये लोग इंस्टाग्राम के ज़रिए सरहद पार बैठे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के साथ ही ISI के संपर्क में भी थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन्हें बीजेपी दफ्तरों, बड़े अस्पतालों और स्कूलों की रेकी करने को कहा गया था। निशाना थे भीड़भाड़ वाली जगहें, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान हो।

उत्तराखंड में चल रही थी धमाके की तैयारी

शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट इन लोगों को वीडियो कटल पर गाइड भी कर रहे थे कि रेकी कैसे करनी है। हथियार कहां से लेने हैं अगला टारगेट क्या होगा, इन्हें सब कुछ बताया जा रहा था। अच्छा से रहा कि पुलिस ने वक्त रहते इन्हें धर दबोचा। फिलहाल शुरुआती जांच में पता चला है कि मार्च 2026 में किसी बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इन्होंने नोएडा में बाकायदा एक मीटिंग भी की थी।

500 रु में बिकी हरिद्वार की टीचर

दूसरा मामला हरिद्वार से सामने आ रहा है। यहां एक टीचर पाकिस्तान से जुडे एक संदिग्ध ट्रांजेक्शन नेटवर्क से जुड़ी पाई गई। महिला ये काम सिर्फ 500 रुपये के लिए करती थी। दरअसल हरिद्वार के पिरान कलियर की रहने वाली सोनम नाम की टीचर पाकिस्तान से आने वाले पैसों को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करती थी। हर 30 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन के लिए सोनम को 500 रुपये मिलते थे। इसी 500 रुपये के लिए इस महिला टीचर ने इस ट्रांजेक्शन नेटवर्क को जॉइन किया।

नेटवर्क का पता लगाया जा रहा

शुरुआती जांच में करीब 20 लाख रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है। हलांकि अब एजेंसिया ये पता लगाने में जुटी हैं कि ये पैसा आखिर इस्तेमाल कहां होना था। अब देखना ये होगा कि जांच आगे क्या खुलासा करेगी। कितने और लोग इस नेटवर्क में शामिल हैं। और क्या सच में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें