देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी थी। उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।
एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान भगवंतपुर रितेश ने सूचना दी कि गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान राहुल (35 वर्ष) पुत्र रुकपाल सिंह निवासी ग्राम भगवंतपुर के रूप में हुई।
चार माह पहले हुई थी शादी
एसओ ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि वह पैसेफिक मॉल में काम करता था और नशे का आदी था। चार-माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। रात को उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह अलग कमरे में सो गया था। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने खिड़की से भीतर झांका। वहां वह पंखे से लटका हुआ था। बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।