
देहरादून : देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। नाबालिग से लेकर महिलाएं इसका शिकार हुई हैं। वहीं ताजा मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने महिला को जिंदा जलाने की धमकी दी है। वहीं इसके बाद पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
घर में घुसकर किया दुष्कर्म
एसओ दिलवर सिंह नेगी ने जानकारी दी कि महिला ने जोगीवाला चौकी में शिकायत कर बताया कि आरोपित नशिम अहमद निवासी कुटला नवादा गुरुवार सुबह करीब 11 से 12 बजे उसके घर में घुसा और छेड़छाड करने लगा। वहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी औऱ उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मारपीट भी की। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने ये बात किसी को न बताने को कहा वरना पूरे परिवार को जिदां जलाने की धमकी भी दी और छत के रास्ते से भाग गया।
इतना ही नहीं महिला ने पुलिस को बताया कि वो उससे पहले भी दुष्कर्म कर चुका है। महिला ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई को जब महिला शाम के समय काम से घर आ रही थी तब रास्ते में प्रवेश विहार नवादा वाले गली से आरोपित ने जबरदस्ती हाथ पकड कर महिला को बद्रीपुर रोड एक खंडर वाली मकान में ले गया, वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है साथ ही आरोपित की तलाश भी जारी है।