देहरादून : लॉकडाउन के बाद से उत्तराखंड में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। आए दिन लगातार सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बात करें देहरादून की तो देहरादून में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसा ही कुछ हुआ देहरादून में। जी हां देहरादून में एक महिला और एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली।
आपको बता दें कि पहला मामला कैंट कोतवाली का है, जहां किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि दूसरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है जहां महिला ने घर में विषेला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
कैंट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी कैंट क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह बीरपुर के केवी स्कूल में 8वीं की छात्र थी। बुधवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। मृतक कमरे में बड़ी बहन के साथ सो रही थी। वहीं जब सुबह वह सोकर उठी तो किशोरी फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने विषेला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान संगीता निवासी ग्राम सीला के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि महिला की 2013 में शादी हुई थी। पति पहले रुड़की के होटल में काम करता था। मगर लॉकडाउन के बाद से वह घर पर था। आत्महत्या की वजह घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।