Dehradun NewsHighlight

देहरादून वीडियो वायरल: गुस्साई महिला ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

देहरादून से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। दरअसल ये वीडियो कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के मोहब्बेवाला इलाके की है। जहां पर एक महिला ट्रक के नीचे घुसकर आग लगाने की कोशिश कर रही है।

तो वहीं पुलिस उसे रोकने का प्रयास कर रही है। वीडियो में महिला और पुलिस के बीच झडप होती हुई भी नजर आ रही है। दोनों के बीच धक्का-मुक्की होती हैं। ये पूरा विवाद मुआवजे की मांग को लेकर शुरू हुआ। ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर मकान से टकरा गया था। जिससे महिला के मकान को नुकसान पहुंचा था।

गुस्साई महिला ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

दरअसल ये घटना 13 अक्टूबर की है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गया। जिसके चलते मकान की बाउंड्री वॉल और दीवार को नुकसान पहुंचा। ऐसे में मकान मालिक यानी कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला वो ट्रक चालक से मुआवजे की मांग करती है। लेकिन यही विवाद काफी बढ़ गया। जिसके चलते गुस्से में महिला ट्रक को आग के हवाले करने की कोशिश करती है।

पुलिस से भिड़ंत का वीडियो हुआ वायरल

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचती है। साथ ही महिला को ट्रक में आग लगाने से रोकती हुई भी दिखाई दे रही है। गुस्से में महिला ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया। जिसके चलते दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। घटनास्थल में पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शान्त कराया।

वहां मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में पुलिस ने स्पष्टीकरण पेश किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का कुछ हिस्सा भ्रामक रूप से फैलाया जा रहा है। वास्तव में मामला कुछ और ही है। फिलहाल पुलिस दोनों महिला और ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले की भी जांच चल रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें