
जी हां अब बाइक-स्कूटर पर अब दो लोग बैठकर जिले में आ-जा सकेंगे। जिले में दोपहिया वाहन में दो सवारियों को बैठने की छूट दी गई है। मगर दोनों सवारियों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के तय मानक के अनुसार ही उनका संचालन कर सकते हैं।
देहरादून जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया की दोपहिया वाहन पर सीट के अनुसार दो सवारियां बैठ सकती है। इसी के साथ डीएम ने बताया कि चार पहिया वाहनों में राज्य सरकार के नियम के अनुसार चालक के साथ तीन सवारियां बैठ सकती है। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा।