Dehradun NewsBig News

Dehradun traffic plan : शहर के इस रूट पर 24 अप्रैल तक लगेगा जाम, देख लें ट्रैफिक प्लान

Dehradun traffic plan : शहर के शिमला बाईपास से मेहूंवाला रोड के बीच स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रस्तावित है. बता दें जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर यह कार्य कराया जा रहा है.

ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य बना लोगों के लिए सिरदर्द

ड्रेनेज लाइन का काम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है. ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. कार्य के दौरान यातायात प्रभावित रहेगा, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है. बता दें सुबह 18 अप्रैल सुबह 7 बजे से कार्य समाप्ति तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा.

ये है डायवर्जन प्लान

  • नयागांव से आने वाला ट्रैफिक सेवलाकला कट होते हुए अल्का डेरी से सेंटज्यूड चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • सेंटज्यूड चौक से शिमला बाईपास जाने वाला ट्रैफिक अपोजिट साइड से नयागांव रोड की ओर भेजा जाएगा.
  • सेंटज्यूड चौक से कमला पैलेस की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
  • सेंटज्यूड चौक से अल्का डेरी की ओर कोई ट्रैफिक नहीं जाएगा. ऐसे वाहनों को सेंवलाकला रोड होते हुए भेजा जाएगा.
  • अल्का डेरी पर यदि यातायात का दबाव बढ़ा तो कमला पैलेस से सेंटज्यूड चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से पटेलनगर मंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

डायवर्जन बैरियर प्वाइंट्स

  • सेंटज्यूड चौक
  • अल्का डेरी
  • सेंवलाकला रोड कट
  • कमला पैलेस तिराहा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें