देहरादून : दून के कचहरी में पेशी पर आया एक आरोपित कोर्ट की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर हालते में उसे दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां सेे बाद में महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया। देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना कल शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।
आपको बता दें मृतक जितेंद्र को एक्सीडेंट करने के चलते गिरफ्तार किया गया था और पुलिस आरोपित जितेंद्र निवासी उत्तरकाशी को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। इसी आरोपित तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। यहां से उसे महंत अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।