देहरादून : अभी तक आपने देश के अन्य राज्यों में सड़कों पर नोट पड़े होने की खबर सुनी होगी।नोट पर कोरोना संक्रमित द्वार थूक लगे होने की अफवाह से हड़कंप मच गया था, लेकिन अब यही घटना उत्तराखंड के देहरादून में भी सामने आई है। जी हां नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सड़क पर 500 और 100 के नोट पड़े दिखने से हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण के डर से किसी ने भी नोटों को हाथ नहीं लगाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पैसों को वहां उठाया।
सड़क पर बिखरे पड़े मिले 500 के नोट
मिली जानकारी के अनुसार मामला आज सुबह नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है जहां सुबह 11 बजे चार 500 के और एक 100 का नोट सड़क पर बिखरे मिले। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। उनि ज्योति ने जानकारी दी कि धर्मपुर मंडी से इनकम टैक्स के बीच में डीएम टावर के गेट के पास सड़क किनारे 4 नोट 500 के 1 नोट 100 का लावारिस अवस्था में मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस का चीता दस्ता पहुंचा।
पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी खंगाले लेकिन ये जानकारी नहीं मिली कि ये नोट किसके हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि ये नोट संभवत किसी की जेब से गिर गए हैं। नेहरु चौकी पुलिस ने नोटों को कब्जे में लिय़ा।
पुलिस की अपील : यदि किसी व्यक्ति से संबंधित हो तो कृपया चौकी नेहरू कॉलोनी से संपर्क करें।