Dehradun देहरादून : शराबी पति ने एयरगन से मारी पत्नी को गोली, हुआ फरार Last updated: July 10, 2018 6:35 PM Reporter Khabar Uttarakhand Share 1 Min Read देहरादून- नेहरू कॉलोनी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को शराबी पति ने एयरगन से मारी गोली मार दी। महिला के सिर पर दो छर्रे फंस गए हैं। गंभीर हालत में महिला को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में व्यक्ति की अपनी पत्नी से कुछ कहा सुनी हो गई थी। इसी कहा-सुनी के दौरान शराबी ने एयरगन निकाली और पत्नी पर फायर कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला का उपचार चल रहा है। दून अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम महिला के सिर पर फंसे छर्रे निकालने में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति गोपल इस वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। पीड़ित का नाम सुनिता देवी बताया जा रहा है। TAGGED:khabar ukkhabar uttarakhandnews Uttarakhanduk newsUTTARAKHAND KHABARUttarakhand news Share This Article Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link